क्राइम

अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई लोडेड पिस्टल, देसी कट्टा और 19 कारतूस के साथ 1 गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:सुरेंद्र कुमार सिंह

मधुबनी पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लौकही थाना क्षेत्र से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 लोडेड पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 2 मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है।  लौकही थाना पुलिस को दिवा गश्ती के दौरान दोपहर 1:10 बजे गुप्त सूचना मिली कि ग्राम हीरपट्टी निवासी अनिल कुमार पासवान अवैध हथियार लेकर घूमता है और लोगों को डराता-धमकाता है और वर्तमान में अपने घर पर ही मौजूद है।

सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लौकही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हीरपट्टी स्थित अनिल कुमार पासवान के घर को घेर लिया। पुलिस वाहन को देखकर घर के पिछले दरवाजे से भागने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया, जिसकी पहचान अनिल कुमार पासवान के रूप में हुई।

विधिवत तलाशी के क्रम में अभियुक्त के घर के कमरे में बिस्तर के नीचे छुपाकर रखा हुआ  01 देसी पिस्टल (जिसके मैगजीन में 06 जिंदा कारतूस लोड),01 देसी कट्टा
पिस्टल का 01 अतिरिक्त मैगजीन (जिसमें 03 जिंदा कारतूस) कारतूस रखने वाले बेल्ट से 10 जिंदा कारतूस
कुल 19 जिंदा कारतूस ,01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। सभी अवैध आग्नेयास्त्रों को विधिवत जप्त कर अभियुक्त अनिल कुमार पासवान, पिता – छेदी पासवान, साकिन – हीरपट्टी, थाना – लौकही को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में लौकही थाना कांड संख्या 172/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस हथियार उपलब्ध कराने वाले अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।