बेगूसराय में हुए अमानवीय व्यवहार, बलात्कार, अत्याचार और हैवानियत की घटना के बाद भी सरकार में बैठे हुए लोग चुप क्यों हैं: एजाज अहमद
न्यूज डेस्क
बेगूसराय / हैवानियत की घटना पर राजद नेता एजाज अहमद कहा कि अभी जमुई,समस्तीपुर, मधेपुरा, किशनगंज, दरभंगा का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बेगूसराय में जिस तरह से अमानवीय व्यवहार हुआ है महिला पर जिस तरह से अत्याचार और बलात्कार की घटना हुई है यह पूरे बिहार को शर्मसार करने वाली घटना है।
लेकिन सरकार में बैठे हुए लोगों को इस शर्मसार करने वाली घटना पर शर्म क्यों नहीं महसूस होता है और क्यों नहीं सरकार का अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई में गंभीरता दिखती है आखिर क्या कारण है की सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और ऐसी घटनाएं बार-बार राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही है उसके बावजूद भी कार्रवाई के नाम पर शून्य है आखिर कारण क्या है? इस तरह की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है और सरकार में बैठे हुए लोग इस मामले को दिशाहीन करने के लिए अनर्गल प्रलाप और पूर्ववर्ती सरकार की बातें करके कहीं ना कहीं एनडीए के नेता एनडीए के नेता अपनी ही सरकार में हो रहे कुकृत्यों को छुपाना चाहते हैं।

