बिहारक्राइमदेश - विदेशबड़ी खबरे

मानव व्यापार और नाबालिग लड़कियों से अश्लील डांस कराने का बड़ा खुलासा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार शर्मा 

मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आलोक में निर्गत आदेश के अनुपालन में लदनियां थाना पुलिस ने मानव व्यापार में संलिप्त गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है।

 23.09.26 को समय करीब 07:00 बजे सुबह वादी संजय प्रसाद गुप्ता उम्र 45 वर्ष, पे० स्व० कपिलदेव गुप्ता, सा० प्लॉट नं० 140 खसरा नं० 144 जीता पहलवान मार्ग कंझावला, थाना कंझावला, जिला बाहरी उत्तरी दिल्ली जो वर्तमान में जाँच अधिकारी रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली में कार्यरत हैं, के सहयोग से विशेष छापामारी किया गया।

छापामारी के दौरान ऑर्केस्ट्रा की आड़ में बाहर से लड़कियों को लाकर पैसों का लालच देकर अश्लील गानों पर नृत्य कराने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशांत कुमार साही उम्र 34 वर्ष, पे० सुनील कुमार साही, सा० मिंगारी बाजार, थाना खामपार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।इस संबंध में लदनियां थाना कांड सं०- 397/26, दिनांक- 23.09.26, धारा- 143(3)/ 79/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद बालिकाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। इस गिरोह में और कौन-कौन संलिप्त है, पुलिस उसकी जांच में जुट गई है।