बिहारक्राइम

DTO कार्यालय में निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डेटा ऑपरेटर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 

सुपौल/भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने  परिवहन कार्यालय (DTO) में कार्रवाई करते हुए एक डेटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदलाल कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ललित ग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मो. अजहर अली अपनी दिल्ली नंबर की वैगनआर कार का बिहार में रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने के लिए DTO कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर डेटा ऑपरेटर ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में नौ सदस्यीय निगरानी टीम ने DTO कार्यालय में कार्रवाई की। आरोप के अनुसार, केमिकल लगे 15 हजार रुपये लेते ही टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय के कर्मचारियों से पूछताछ और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की गई।