परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
सेंट्रल डेस्क
पटना/मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगला पंचायत चुनाव परिसीमन के बाद ही कराया जाएगा। एक होटल में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-5’ मुखिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष नगर निकायों में भी परिसीमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि पंचायत और नगर निकाय क्षेत्र का स्पष्ट निर्धारण हो सके।
मुख्य बातें
साढ़े सात हजार की आबादी पर एक पंचायत बनेगी
पंचायती राज विभाग में इंजीनियरिंग सेल विकसित होगा
हर पंचायत में 10 विकास योजनाओं पर हो रहा काम
हर माह के अंतिम रविवार को ग्राम सभा की बैठक होगी
2037 तक बिहार को विकसित बनाने का लक्ष्य
बिहार में अधिक-से-अधिक निजी विवि खोलने का लक्ष्य।

