युवती नेहा झा AC फर्स्ट क्लास में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
सुरेंद्र सिंह
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी का खेल जारी है। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच से एक युवती और उसके साथी को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवती की पहचान 25 वर्षीय नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के बारी गांव (वार्ड-12) की रहने वाली है ।
आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। ट्रेन के एच-1 कोच में तलाशी के दौरान आठ बैग और ब्रीफकेस से करीब 75 लीटर (लगभग 100 बोतल) विदेशी शराब बरामद हुई !
नेहा की दूसरी बहन निशु झा को दरभंगा पुलिस शराब मामले में दो बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है !
पुलिस के अनुसार यह उनकी पहली औपचारिक गिरफ्तारी है, लेकिन संदेह है कि वे पहले भी कई बार दिल्ली से शराब की खेप ला चुकी है ।
पुलिस जांच जारी है। अगर नेहा से बड़े नेटवर्क के लिंक निकलते हैं तो और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। शराबबंदी के बावजूद मांग और मुनाफा इतना मजबूत है कि तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं।

