बड़ी खबरेदिल्लीबिहार

जनता के सुख-चैन तक लड़ाई जारी रहेगी : सांसद ,पप्पू यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

दिल्ली/ पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सियासी और सामाजिक हलचल बढ़ा दी। जहां सांसद पहुंचे, वहां सिर्फ कार्यक्रम नहीं बल्कि सालों से दबी कई जनसमस्याओं की कहानियां भी सामने आईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने कहा कि जनता मालिक के लिए सांसद ने हमेशा संघर्ष का रास्ता चुना है।समर्थकों के अनुसार सांसद पप्पू यादव ने अपने निजी और राजनीतिक जीवन में अधिकांश समय आलोचनाओं और विरोधों के बीच वैचारिक लड़ाई लड़ी है।

सांसद के समर्थकों ने कहा कि पप्पू यादव का मानना है कि भाग-दौड़ और संघर्ष की जिंदगी में लड़ते हुए मरना पसंद है, लेकिन तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक जनता को सुख, शांति, अमन और भाईचारा न मिल जाए।

स्थानीय लोगों ने सांसद को निस्वार्थ राजनेता बताते हुए कहा कि पूर्णिया की जनता के लिए उन्होंने हमेशा बिना किसी स्वार्थ के काम किया है।