बिहार में 5000+ सरकारी अधिकारी-कर्मचारी दागी निगरानी विभाग की सूची में शिक्षा विभाग टॉप पर
न्यूज डेस्क
पटना/ बिहार के सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर निगरानी विभाग की ताजा सूची ने बड़ा खुलासा किया है। सूची के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में 5,000 से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी दागी हैं।निगरानी की सूची के मुताबिक सबसे अधिक दागी कर्मचारी शिक्षा विभाग में हैं। शिक्षा विभाग के बाद सबसे ज्यादा मामले पंचायती राज, सामान्य प्रशासन और गृह विभाग में दर्ज हैं।
5000+ अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।चार्जशीट दाखिल कई मामलों में जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। निगरानी विभाग की यह सूची अब पदोन्नति और विभागीय कार्रवाई जैसे प्रशासनिक निर्णयों में भी आधार बन रही है। दागी पाए जाने वाले कर्मियों की पदोन्नति पर रोक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की जा रही है ।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि निगरानी विभाग लगातार ऐसे मामलों की समीक्षा कर रहा है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार का फोकस शून्य भ्रष्टाचार और पारदर्शी सुशासन पर है।

