पटना में गरिमामय पिपिंग सेरेमनी का आयोजन प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) बने प्रारक्ष निरीक्षक (परिचारी प्रवर)
News डेस्क
पटना/ बिहार पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित गरिमामय पिपिंग सेरेमनी में प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) पद पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए प्रारक्ष निरीक्षक (परिचारी प्रवर) के पद पर अलंकृत किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नवपदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर नई रैंक के बैज (पिप्स) लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और बेहतर सेवा का अवसर भी है। उन्होंने नवपदोन्नत अधिकारियों से अनुशासन, निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नवपदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बिहार पुलिस ने कहा कि यह पदोन्नति संबंधित अधिकारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यपरायणता और सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। साथ ही यह विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
पटना पुलिस परिवार की ओर से सभी नवपदोन्नत प्रारक्ष निरीक्षक (परिचारी प्रवर) को हार्दिक बधाई एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

