हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद, घायलों का त्वरित इलाज जारी: मंगल पांडेय
राजकुमार यादव
कोलकाता/ पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में स्थित रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में मंगलवार सुबह लगी भीषण आग और उसमें कई कर्मचारियों के घायल होने की घटना पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी श्री मंगल पांडेय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री मंगल पांडेय ने कहा कि हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स परिसर में नैफ्था पाइपलाइन में आग लगने और कर्मचारियों के झुलसने की खबर विचलित करने वाली है।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। भाजपा प्रभारी ने स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया है कि आग की चपेट में आने से झुलसे सभी घायल कर्मचारियों को अविलंब और सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

