तेजस्वी यादव जी द्वारा टेंडर महाघोटाले पर पूछे गए गंभीर सवालों पर एनडीए सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़ा करती है : अरुण यादव
न्यूज डेस्क
पटना/राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी द्वारा रिशु श्री महाघोटाले पर पूछे गए 20 गंभीर सवालों का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार आज तक जवाब नहीं दे सकी है। यदि सरकार सचमुच भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो फिर तेजस्वी यादव जी के द्वारा पूछे गए सवालों से भाग क्यों रही है? इन सवालों पर बिहार सरकार की चुप्पी कई सवालों को खड़ा करती है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार बार-बार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करती है, लेकिन जब रिशु श्री महाघोटाले में टेंडर, कमीशनखोरी, वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका, राजनीतिक संरक्षण, ई-टेंडरिंग में हेरफेर, करोड़ों की संपत्तियां और सरकारी विभागों में संगठित भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामले सामने आते हैं, तो सरकार पूरी तरह मौन धारण कर लेती है। इससे साफ स्पष्ट होता है कि टेंडर महाघोटाले की कनेक्शन सत्ता के शीर्ष तक जुड़ा हुआ है। सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नहीं, बल्कि जीरो जवाबदेही की नीति पर चल रही है।

