मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बेहद चिंताजनक
सौरव कुमार की रिपोर्ट
लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग जमुई मोड़ से विद्यापीठ चौक तक की दुरी लगभग 6 किलोमीटर की है लेकिन जाम की स्थिति इतनी चिंताजानक है कि दुरी तय करने में लोगों को लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है ।
विशेष कर बड़ी दुर्गा स्थान से छोटी दुर्गा स्थान की दूरी 1 किलोमीटर भी नहीं है इसके बावजूद लोगों को 20-25 मिनट का समय लगता है । लखीसराय मुख्य मार्ग बाजार में जाम लगने का कई वजहों में से एक मुख्य वजह यह भी है कि लखीसराय बाईपास पुल पर दरार आने के कारण सुरक्षा की दृष्टिकोण से संबंधित प्रशासनिक अधिकारी ने बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया ,जिस कारण उसका सीधा प्रभाव लखीसराय मुख्य मार्ग पर हजारों लोगों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ रहा है ।

