बड़ी खबरेक्राइमबिहार

90 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक और तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गिधवास की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब लेकर खजौली की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिधवास पोखर के पास घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल और उस पर लदी जूट की बोरियां छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधेश्याम ठाकुर (35 वर्ष), निवासी महाराजपुर, थाना खजौली, जिला मधुबनी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नेपाल से शराब लाकर बिहार में बिक्री करता है।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लदी दो जूट की बोरियों से 10 पेटी नेपाली ‘सौरभ सोफी’ देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 30 बोतल (300 एमएल) थी। इस प्रकार कुल 300 बोतल यानी 90 लीटर शराब जब्त की गई। साथ ही BR32AX4170 नंबर की होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

इस मामले में लदनियां थाना कांड संख्या 265/26 दर्ज करते हुए आरोपी एवं वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मधुबनी न्यायलय को भेज दिया गया है।