लदनियाँ के गायत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन BDO-CO ने किया झंडारोहन निकली. भव्य कलश यात्रा
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियाँ प्रखण्ड स्थित गायत्री मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। मां गायत्री चेतना केंद्र शक्ति पीठ के उपेन्द्र पासवान के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में BDO राकेश कुमार एवं CO कुमार राजीव रंजन मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ BDO राकेश कुमार एवं CO कुमार राजीव रंजन द्वारा पूजा-अर्चना और हिंदुत्व झंडारोहन से हुआ। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण का संचार हुआ है।
गायत्री परिवार के जिला उपसमन्वयक एवं जिला अध्यक्ष अमूल भारद्वाज ने पूरे विधि-विधान के साथ गायत्री मंत्रोच्चारण करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आरंभ किया। वैदिक रीति-रिवाजों का विशेष पालन किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंत्रोच्चारण में भाग लेकर वातावरण को पवित्र बना दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी सरोज यादव, मनोज ठाकुर, RSS सेना के संतोष कुमार साह, भाजपा महामंत्री संजय कुमार राय समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। गायत्री परिवार से आचार्य रामउदगार चौधरी, व्यवस्थापक मंजू देवी, रामचंद्र कामत, भरत महतो, अमित कुमार आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

