गैंगरेप के 6 दिन बाद प्राइवेट पार्ट से निकला कारतूस-लकड़ी चाकू से चीरा था सीना 6 पर FIR
सेंट्रल डेस्क
बेगूसराय /दरिंदगी की हद पार करने वाली घटना सामने आई है। गैंगरेप के 6 दिन बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से एक कारतूस और करीब 3 इंच लंबा लकड़ी का टुकड़ा निकला है। चाकू से सीना और जांघ चीरने के बाद आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट में कारतूस-लकड़ी डाल दी थी।
पीड़िता के अनुसार 12 मार्च की रात उसे अगवा कर 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से सीना और दोनों जांघ चीरी गई। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी का टुकड़ा डालकर छोड़ दिया गया।
वारदात के बाद से ही पीड़िता को असहनीय दर्द हो रहा था। स्थानीय दाई को बुलाने पर पहले कारतूस निकला। दर्द न रुकने पर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राइवेट पार्ट से 3 इंच लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया।
हैरानी की बात है कि सदर अस्पताल और प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर की रिपोर्ट में बाहरी पार्टिकल दिखा ही नहीं। इसके बाद दाई और डॉक्टर की मदद से मैनुअल जांच में कारतूस-लकड़ी निकली। एडवाइजरी टीम ने मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया है।
पीड़िता ने बताया कि 3 माह पहले भी बदमाशों ने गैंगरेप किया था। तब एक आरोपी को जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के 5 दिन बाद ही आरोपियों ने दोबारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने रामू कुमार, सूरज कुमार, नीतीश कुमार समेत 2 अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सदर एसडीपीओ-2 कुमारी पूजा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

