चाय दुकान पर विवाद गांधी स्मारक विवाद में बदले दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क
मधुबनी/लदनियां थाना पुलिस ने गांधी स्मारक विवाद से जुड़े लूटपाट और मारपीट कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संजय यादव और जीवन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर PNB बैंक के पास परिमल कुमार चौधरी से मारपीट कर सोने की चेन और 10 हजार रुपये लूटने का आरोप है।
कांड संख्या 232/26 में हुई बतादे की 7 जून 2026 को महथा निवासी परिमल कुमार चौधरी ने प्राथमिक दर्ज कराई थी कि सुबह 7:30 बजे PNB बैंक के नीचे चाय पीते समय संजय यादव, संदीप यादव, सूरज यादव समेत 10-15 लोगों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से पीटा था। इस दौरान गले से सोने की हनुमान जी की चेन और पॉकेट से 10 हजार रुपये लूट लिए गए थे।
पीड़ित का आरोप था कि यह हमला गांधी स्मारक तोड़फोड़ से जुड़े कांड संख्या 229/26 को लेकर किया गया था।
लदनियां थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया जा रहा है कि संजय यादव और जीवन यादव को गिरफ्तार किया गया है। केस में नामजद तीसरा आरोपी संदीप यादव अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही 10-15 अज्ञात आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। केस के अनुसंधानकर्ता SI अजीत कुमार त्रिवेदी हैं।
आरोपियों पर BNS की धारा 191(1)(2), 126(2), 127(2), 351(2), 352, 109, 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।

