बिहारशिक्षा

मंत्री शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव 

पटना /मंत्री शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा-निर्देश माननीय मंत्री महोदय के द्वारा दिया गया। केन्द्रीय विद्यालयों की भूमि उपलब्धता का अविलंब समाधान करने को कहा। चयनित भूमि का भौतिक रूप से स्थल निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। सात निश्चय-03 के अन्तर्गत प्रत्येक प्रखण्ड में एक मॉडल विद्यालय विकसित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें भौतिक ई-पूस्तकालय विकसित करने का भी निदेश दिया गया।

इन आदर्श विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले विज्ञान लैब का निर्माण कराए जाने का निदेश दिया गया। सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उन्होंने निदेश दिया कि वैसे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों, जहाँ भूमि की उपलब्धता तथा पक्के रास्तों (सभी मौसम हेतु पहुँच पथ) की आवश्यकता है, वैसे विद्यालयों को चिन्हित कर भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों यथा – रेल मंत्रालय, कृषि विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के वरीय पदाधिकारीगण के साथ बैठक करे। गैर-सरकारी विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्वों एवं इनके सदस्य के रूप में संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को नामित करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। माननीय मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के साथ गैर सरकारी संस्थानों/स्टार्टअप के साथ किये गये समझौता ज्ञापन के फलस्वरूप बैठक आहूत करने का निदेश दिया। जो बच्चे मैट्रिक एवं इंटरमीडियट की परीक्षाएं उत्तीर्ण होते हैं, उन्हें कैरियर काउंसलिंग के लिए भौतिक एवं ऑनलाईन व्यवस्था कराने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भौतिक रूप से काउंसलिंग जिला सूचना निबंधन एवं परामर्श केंद्र तथा ऑनलाइन काउंसलिंग बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यम से कराया जाएगा।