बिहारक्राइमबड़ी खबरे

SSB एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.227 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

मधुबनी/ जयनगर अनुमंडल के देवधा के पास भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई।

सीमा चौकी कमला एवं थाना देवधा पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम द्वारा आसूचना के आधार पर उश्राही स्थित मिश्रीलाल चौक के पास एक संदिग्ध मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स वाहन को रोका गया।

वाहन की गहन तलाशी के दौरान ग्लोव बॉक्स के निचले हिस्से में बने गुप्त केबिन से पारदर्शी प्लास्टिक पैकेटों में रखा मटमैले रंग का संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर यह पदार्थ ब्राउन शुगर पाया गया।

बरामद सामग्री:

 ब्राउन शुगर – 1.227 किलोग्राम

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स – 01 वाहन

इस कार्रवाई में मधुबनी जिले के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि वे मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला में कूरियर की भूमिका निभा रहे थे।बरामद मादक पदार्थ, वाहन एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना देवधा को सुपुर्द किया गया है।

सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी राष्ट्र और समाज दोनों के लिए गंभीर खतरा है। सशस्त्र सीमा बल स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। हमारी प्राथमिकता सीमा को सुरक्षित रखना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।