बड़ी खबरेबिहार

महिला रोजगार के नाम पर 15 हज़ार करोड़ लुटाने वाली सरकार अब 12 हज़ार करोड़ लोन ले रही है

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राम कुमार सिंह 

पटना/चंद लोगों की सत्ता की चाह ने बिहार को कंगाल बना दिया। नतीजतन महिला रोजगार के नाम पर 15 हज़ार करोड़ लुटाने वाली सरकार अब 12 हज़ार करोड़ लोन ले रही है।

ये स्थिति इस लिए आई क्योंकि एक करोड़ 39 लाख महिला वोटरों के खाते में 10-10 हज़ार भेजे गए। चुनाव के समय इसे विपक्ष ने वोट खरीदना करार दिया।

आलोचकों का कहना है कि मौजूदा सरकार वोट खरीद कर बनी है।तो क्या सत्ता की हवस ने बिहार को कंगाल बना दिया । सरकार को इसी महीने 12 हज़ार करोड़ का एक हिस्सा कर्ज के रूप में मिल जाएगा। तब एक करोड़ लोगों का रुका हुआ पेंशन मिल पायेगा।

बिहार को विकसित बनाने का डंका पीटने वाले लीडरान जब रात को बिस्तर पर लेटते हुए यह सोचते होंगे कि बिहार का खजाना खाली है तो क्या उनका जमीर उन्हें काटने को दौड़ता होगा ? शायद नहीं, क्योंकि चुनाव के दौरान 15 हज़ार करोड़ बांट कर जीत का जो लक्ष्य उन्होंने रखा वो पूरा हो गया। राज्य जाए चुल्हेभाण्ड में।