देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में कुल 22 अहम फैसलों को मंजूरी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहार के  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में कुल 22 अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में सोनपुर के हरिहरनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 680 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके साथ ही राज्य में 11 नई सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का फैसला हुआ है। इन क्षेत्रों में मास्टर प्लान तैयार होने तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण गतिविधियों पर रोक रहेगी।

सरकार ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘पुलिस दीदी’ योजना शुरू करने का भी निर्णय लिया है, जिसके तहत 1500 स्कूटी और 3200 बाइक पुलिस बल को दी जाएंगी।

युवाओं के कौशल विकास के लिए 75 आईटीआई को आधुनिक कौशल केंद्र के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क और इनक्यूबेशन सेंटर के विस्तार के लिए 344 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

आपातकालीन सेवाओं, फायर सेफ्टी, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई।