संस्कृतिबिहार

101 कन्याओं ने जल भरकर मरनैया गांव में कृष्ण जन्मोत्सव पुजा शुरु

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी पंचायत के मरनैया गांव में कृष्ण जन्मोत्सव पुजा धूमधाम से मनाया जा रहा है ।

बता दे की  लगभग 101 कन्याओं ने कलश भरकर  नेपाल – भारत की सीमा सटे गागन नदी के नाम से जानने वाले धोरी नदी से जल भरकर आज कुमरख पश्चिमी पंचायत के मरनैया गांव में लाकर  धूमधाम से मनाया जा रहा है और विशेष रूप से मटकाफोड़ का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष देवनाथ राम, कोषाध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद ,मुखिया पूर्व अमर बहादुर कामत, वार्ड सदस्य राम सखी देवी के प्रतिनिधि हजारिकामत ,राजद नेता विनोद यादव, शरदानंद प्रसाद डाक बाबू ,सोनू प्रसाद उर्फ परमानंद प्रसाद ,रामनाथ यादव, नूतन कुमार, दयानंद प्रसाद, गणेश यादव अन्य कई लोग मौजूद थे।