संस्कृति

जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर मनहरबा गांव में 151 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड में जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर सिद्धपा पंचायत के मनहरबा गांव में पूर्व से ही भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता आ रहा है । इस बार भी जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई ।
गांव के स्थानीय के समाजसेवी सह जदयू नेता  हरिओम सिंह  का कहना है, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यहां पूर्व के भांति इस बार भी शान्ति पूर्ण रूप से धूमधाम से मनाया जाएगा ।
कमिटी सदस्य श्याम कुमार , वीरेंद्र सिंह , रंजन सिंह , संजीव सिंह , विवेकानन्द सिंह , संजय राम , बिमल किशोर सिंह , राहुल सिंह , नन्दा जी , कृष्ण कुमार , बिनोद सिंह , विजय सिंह , तरुण कुमार अन्य लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिए।