बिहार

राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव के अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद के उपस्थिति में नव नियुक्त जिला कमिटी सदस्यों का प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/राजद जिला कार्यालय मधुबनी के प्रांगण में राजद जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव के अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद के उपस्थिति में नव नियुक्त जिला कमिटी सदस्यों का प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओ ने कहा की राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में सामाजिक न्याय का ख्याल रखने का निर्देश सभी जिलाध्यक्ष को दे रखा है।

इसके तहत मधुबनी जिला राजद कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 7 प्रखंडों, एक नगर निगम , एक नगर पंचायत के 50% प्रतिशत एसटी, एससी, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष के अलावा 4 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 7 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 1 प्रवक्ता, 10 कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। इस कमिटी में संगठन से जुड़े युवा चेहरे को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, कमरूलहुदा उर्फ तमन्ने, बच्चेलाल महतो, रामकुमार यादव महासचिव पवन यादव, जीबछ यादव, मो.असलम, मो.सदाब आजम, उमेश कुमार आर्य, विजय यादव, संजय चौधरी,कोषाध्यक्ष ललित सिंह प्रवक्ता इंद्रजीत राय समेत 31 सदस्यीय कार्यकारिणी चुने गए है।