बड़ी खबरेबिहारसंस्कृति

पौधारोपण और संगोष्ठी कर पत्रकार महासंघ के रजत जयंती दिवस पर कार्यक्रम आयोजित…

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/जयानगर में पत्रकारों और साहित्यकारों के सबसे बड़े और सक्रिय संगठन के रूप में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मधुबनी जिला इकाई द्वारा पौधारोपण और संगोष्ठी आयोजित कर रजत जयंती दिवस मनाया गया। ईस्वी सन् 2000 में स्थापित यह संगठन अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और यह किसी भी संगठन के लिए गौरव की बात होती है। प्रयागराज के चर्चित साहित्यकार डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने आज ही के दिन 15 जुलाई 2000 ई. को इसकी स्थापना किये थे और इसी दिन उनका जन्मदिवस भी है। आज यह संगठन देश के 18 प्रदेशों के सैकड़ों जिले में सक्रिय है।

बिहार के नेपाल सीमा से लगे मधुबनी जिला के जयनगर स्थित जानकी देवी गौरी शंकर सर्राफ इण्टर महिला कॉलेज में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय “आम जीवन और पेशेवर करियर में संगठन की आवश्यकता, महत्व और इसके लाभ” रखा गया था जिसपर उपस्थित पत्रकारों और साहित्यकारों ने विचार व्यक्त किया। इस आयोजन के साथ ही संगठन रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इसी अवसर पर घोषणा की गई कि आगामी एक वर्ष में साहित्य और पत्रकारिता विषयक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और नव पत्रकारों और नव साहित्यकारों को प्रोत्साहित किया जायेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से संगठन के उज्ज्वल भविष्य और संगठन के संस्थापक के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। संगठन के राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव ने उपरोक्त विषय पर चर्चा करते हुए बताए कि संगठन अब परिचय का मोहताज नहीं है और देशभर में सक्रिय है। वहीं बिहार हलचल न्यूज के संपादक रामदुलार यादव ने युवाओं को संगठन के महत्व के बारे में बताए।

इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रकाशन सचिव प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, जिला महासचिव मनीष सिंह यादव, जेडीजीएस डिग्री और इण्टर महिला कॉलेज जयनगर के क्रमश: प्राचार्य प्रो. युगुत लाल सिंह और प्राचार्या प्रो. कविता कुमारी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार गुप्ता, दरभंगा से आए प्रकाश कुमार झा, रामदुलार यादव, राहुल शर्मा, संजय तिवारी, पुष्कर झा, आकाशवाणी दरभंगा से मान्यताप्राप्त वार्ताकर सुभाष सिंह यादव ने भी सम्बोधित किया और अगले एक वर्ष तक संगठन के गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।