देश - विदेश

गुजरात में डबल इंजन की सरकार बनेगी : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

गुजरात/केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ सुबह अमरेली से हुई।

यात्रा जूनागढ़ होते हुए सोमनाथ पहुंची यात्रा में उन्होंने जनता को संबोधित भी किया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि गुजरात में डबल इंजन की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत होगी।उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुजरात की जनता से जो वादे किए उन्हें पूरा किया है। जिस प्रकार से गुजरात ने विकास के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है वो अपने आप में गौरवपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि गुजराती भाई-बहनों के बीच गुजरात गौरव यात्रा में सम्मिलित होकर विकास की गतिशीलता का विश्वास दिलाया।