क्राइमबिहार

बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

बेगूसराय/बिहार आज सुबह बीजेपी नेता को गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है। मृतक की पहचान भाजपा नेता विजय सिंह के रूप में हुई है। विजय सिंह सोनापुर गांव के निवासी थे।

बताया गया की विजय सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। विजय सिंह को 4 गोलियां मरी गई। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पहले बेटे की हत्या कर दी।  फिर केस में समझौता नहीं करने को लेकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलते ही सदर डीएसपी के नेतृत्व में नयागांव थाना और मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई ।