बड़ी खबरेबिहार

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजू श्रीवास्तव का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। राजू श्रीवास्तव ने अपने हास्य अभिनय के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक भाव उत्पन्न किये। उनके अभिनय को लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका निधन फिल्म और कला जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।


मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

लगभग एक दर्जन टीवी शो व कई फिल्मों के जरिए अपने दर्शकों व प्रशंसकों पर अपने हास्य अभिनय की गहरी छाप छोड़ चुके हैं। ऑब्जर्वेशनल कॉमेडी के लिए उनको खास तौर पर जाना जाता है. बिना किसी अपमानजनक भाषा और फूहड़पन को इस्तेमाल किए वह अपनी भाव-भंगिमाओं व शब्दों से लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया करते थे। 59 वर्ष की अवस्था में लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव  हम सबकी आंखों में आंसू छोड़कर जा चुके हैं।