देश - विदेशबड़ी खबरे

धनबाद के मुख्य सड़को का हाल बेहाल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट

धनबाद /धनबाद से सिंद्री जाने वाली मुख्य मार्ग का हाल इन दिनों बेहाल हो चूका है, आय दिन छोटी बड़ी दुर्घटना होना आम बात हो चुकी है।

झरिया के इस्लामपुर के पास सड़के टूट कर बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो चूके है, जिनमें बारिश का पानी भड़ा रहता है, इसी मार्ग से हजारों छोटी बड़ी गाडियां गुजरती है, गढ्ढे में भड़ी पानी के कारण आय दिन दुर्घटनाये हो रही है,

सरकार वाहन मालिक से हर तरह के टेक्स तो ले लेती है, परन्तु एक अच्छी सड़क नही दे पाती, जिसके कारण वाहनों के कल पुर्जे भी छतीग्रस्थ हो जाते है। लोग अपने वाहन रेंग कर ले जाने को मजबूर है।

शिकायत करने के बाद भी आला अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगती।
इस मार्ग से सांसद , विधायक , प्रशासनिक अधिकारी, नेता आदि सभी गुजरतें है, परन्तु उन्हे यह टूटी सड़क नही दिखती है

यह धनबाद झरिया के लोगों का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है, जहां से करोड़ों रुपए का राजस्व सरकार के पास जाता है।