Uncategorizedबिहार

जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने लिया प्रखंड के कामकाज का जायजा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/जिलापरिषद् अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव ने शुक्रवार को लदनियां प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस क्रम ने उन्होंने प्रखंड कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे कामकाज का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बीडीओ अखिलेश्वर कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों से बातचीत की तथा आवास योजना, पेंशन योजना, राशनकार्ड निर्माण आदि में गति लाने की सलाह दी। सुखाड़ के बीच उन्होंने किसानों के प्रति चिंता प्रकट की और सीओ निशीथ नंदन से बात की। किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की सलाह दी।


मौके पर जिप सदस्य रामलषण यादव, ललिता देवी, प्रमुख प्रमिला देवी के प्रतिनिधि सत्यनारायण साफी, विष्णुदेव भंडारी, रामचन्द्र यादव, जगदीश यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
लोगों ने कहा कि उनके इस दौरे से प्रखंड के विकास की गति में तेजी आएगी।