दिल्ली

राष्ट्रपति के हुए शपथ ग्रहण आज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

दिल्ली/ देश की 15वीं महामहिम राष्ट्रपति बन गई हैं द्रौपदी मुर्मू।  सीजेआई एनवी रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के अलावे  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य सैन्य अधिकारी आदि  समारोह में शामिल हुए। जबकि बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह  में शामिल नहीं हुए। इस बात को  लेकर सियासी गालियारों में अटकलो  की बाजार गर्म हो गई है। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इसपर सफाई देते हुए कहा 

 कि हर कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति शामिल हो, इसकी जरूरत नहीं होती है. राष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो गया है। शपथ ग्रहण तो एक मात्र औपचारिकता होती है। यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए तो इसपर बहुत गौर करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री को बहुत सारा काम रहता है, इसीलिए वो शपथ ग्रहण में शामिल  नहीं हो पाए।