बिहार

खाद्य पदार्थो पर जीएसटी को लेकर एक दिवसीय धरना : पप्पू यादव ( जाप )

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट : संजय श्रीवास्तव

पटना/ पटना गर्दनीबाग में केंद्र सरकार द्वारा खाद्य पदार्थो पर लगाए गए जीएसटी और बढ़ती महंगाई, अग्निवीर योजना को वापस लेने के खिलाफ

आज जन अधिकार पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष  पप्पू यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में एक दिवसीय धरना का सफल आयोजन किया गया। पटना में आयोजित धरना के दौरान जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों

के खिलाफ लगातार मजबूती के साथ तब तक संघर्ष करेगी, जब तक वे जनता और देश के हितों के साथ खिलवाड़ करना बंद नहीं कर देती है।

उन्होंने कहा कि हमारे अन्न दाता किसान के द्वारा उपजाए गए गेहूं पर जीएसटी लगा दिया गया पर मैदा पर नहीं लगा है। मैं सिर्फ जीएसटी के लिए नही बैठा हूं मैं करोड़ों युवाओं के भविष्य के लिए भी बैठा हूं और आगे उन्होंने कहा कि गरीबों दलितों के साथ भेद भाव किया जा रहा है अगर केंद्र सरकार इसी तरह देश हितो में काम नही करती है तो हमारा आंदोलन सरकार के प्रति जारी रहेगा।