बिहार

बिहार विधान परिषद् के 7(सात)  सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार विधान परिषद् के 7(सात)  सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सदस्यता अवधि पूरी करने वाले सदस्यों में श्रीमती रोजीना नाज़िश का आज बिहार विधान परिषद् की “महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण समिति” की माननीया अध्यक्ष श्रीमती निवेदिता सिंह द्वारा सम्मानित एवं विदाई दी गई।

इस अवसर पर समिति की माननीया सदस्या श्रीमती रोज़िना नाज़िश, श्रीमती कुमुद वर्मा, श्रीमती अम्बिका गुलाब यादव, श्रीमती रेखा कुमारी एवं परिषद् सचिवालय के सचिव श्री विनोद कुमार, उप सचिव श्री विश्वजीत कुमार सिन्हा, अवर सचिव श्री नवीन कुमार मिश्रा, प्रशाखा पदाधिकारी श्री आशीष कुमार भी उपस्थित थे। सभी महिला सदस्यों ने श्रीमती नाज़िश को अपने अपने स्तर से उपहार भी भेंट किया गया।