बिहार

सर्वसम्मति से अरुण कुमार यादव बने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यलय के सभा भवन में पंचायत के मुखियों की बैठक पिपराही के मुखिया रामदेव महतो की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

अरुण कुमार यादव को अध्यक्ष, रामदेव महतो को उपाध्यक्ष, सुजित कुमार पासवान को महासचिव, अशोक मंडल को प्रवक्ता, लीला देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रस्ताव मुखिया श्री मंडल द्वारा लाया गया, जिसे बैठक में उपस्थित पंचायत के मुखियों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।
मौके पर मुखिया अवतारी देवी, रामदेव महतो, उपेन्द्र साह, फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार यादव, अशोक मंडल, सुजित कुमार पासवान, वीणा कुमारी, चन्द्रकला देवी, अरुण कुमार यादव, अजय साह, बबिता देवी, लीला देवी व आनंद कुमार , रामचन्द्र यादव, सत्यनारायण सिंह, अमरबहादुर कामत, प्रहलाद राय, बुधेश्वर यादव समेत अन्य थे। लोगों ने संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।