बिहारसमस्या

लदनिया में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग दो बैल घायल बाइक समेत लाखों का सामान जलकर खाक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट:-राम कुमार सिंह 

मधुबनी / लदनिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनिया पंचायत के कटहा वार्ड-10 में आज दिनांक 13-10-2026 को भीषण अगलगी की घटना सामने आई है।

पीड़ित रामचंद्र चौधरी के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही लदनिया थाना से अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से पाल की घरेलू मोटर से पानी लेकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। जिसके कारण आस-पास के घरों को बचा लिया गया।

आग से भारी नुकसान

1. 02 बैल गंभीर रूप से घायल ।
2. Hero Splendor बाइक नंबर BR 82 AT 4825 पूर्ण रूप से जलकर खाक।
3. 02 साइकिल जल गई।
4. 02 HP की मोटर जल गई।
5. 10 क्विंटल चावल और 06 क्विंटल गेहूं जलकर राख ल
6. घर का शेष सारा सामान जल गया।

इस घटना में परिवार का सब कुछ उजड़ गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।