दिल्लीदेश - विदेशबिहार

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने नई दिल्ली में एन डी ए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात किया तथा उन्हें जीत की शुभकामना दी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क

दिल्ली / बिहार उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने नई दिल्ली में एन डी ए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात किया तथा उन्हें जीत की शुभकामना दी ।उपमुख्यमंत्री ने श्रीमती मुर्मू को दुपट्टा देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के वर्तमान महामहिम राष्ट्रपति का अनुसूचित जाति समुदाय से आना तथा देश के भावी राष्टपति का अनुसूचित जनजाति समुदाय से आना, इन दोनों समुदायों के प्रति प्रधानमंत्री जी की सोच को दर्शाता है ।उन्होंने कहा कि श्रीमती मुर्मू की उम्मीदवारी को पूरा देश एक नई उम्मीद के रूप में देख रहा है ।इनका राष्ट्रपति बनना लगभग निश्चित है ।इस अवसर पर बिहार के अन्य उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी उपस्थित थे ।