बिहार

प्रखंड पंचायत समिति की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी के द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में टाईड व अनटाईड अनुदान से की जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सदस्यों ने मनरेगा, नलजल, गलीनाली, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, आंगनबाड़ी, जनवितरण, पीएम आवास, कृषि आदि विषयों पर बारी-बारी से चर्चा की। सदस्यों ने योजनाओं के चयन में समानता की बात की। सदस्यों ने एमओ, बीएओ, पीएचईडी पदाधिकारी, बैंक प्रबंधक समेत अन्य पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर खेद प्रकट किया।

मौके पर बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एमडीएम प्रभारी गंगाप्रसाद यादव, पीएचसी प्रभारी डॉ. कुमार अमन, उपप्रमुख विनीता देवी, मनोज कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, श्रवण कामत, अनीता देवी, शांति देवी, अशोक कुमार यादव, रेणु कुमारी, ध्रुवनारायण महतो, मो. जहिरूलवारी, रामपरी देवी, लालबिहारी राम, सिरीन अफरोज, काशिन्द्र सदाय, मो. कैयूम, मीरा देवी, पंसस विनोद कुमार सिंह, चांदनी देवी, मनोज कुमार यादव, राजदुलारी देवी, कौशल किशोर, अवतारी देवी, रामदेव महतो, उपेन्द्र साह, फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार यादव, अशोक मंडल, सुजित कुमार पासवान, वीणा कुमारी, चन्द्रकला देवी, अरुण कुमार यादव, अजय साह, बबिता देवी, लीला देवी व आनंद कुमार समेत अन्य कर्मी थे।