बिहार

प्रमुख एवं उप प्रमुख ने विहटा कर्यालय मे पदभार ग्रहण किया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट

पटना /बिहटा प्रखण्ड कर्यालय में प्रमुख एवं उप प्रमुख ने सरमास खत्म हो जाने के बाद कर्यालय पहुँच कर नियमित रूप से पदभार ग्रहण किया।उक्त अवसर पर प्रखण्ड के गणमान्य व्यक्तियो ने पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया।प्रखण्ड प्रमुख मानती देवी ने कर्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए ,कई निदेश देते हुए कहाकि प्रखण्ड में कार्यों का निपटारा ससमय हो ताकि आम जनो को समस्या न हो।

हमें हर हाल में प्रखण्ड को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलानी है! खासकर के स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों पर कार्य करना है। आम जनो के कार्य को सरल बनाया जाये ताकि किसी को समस्या न हो। वही प्रखण्ड उप प्रमुख वरुण कुमार ने कहा कि कार्यो का निपटारा सही ढंग से हो बहुत जल्द ही समीक्षा बैठक बुलाया जायेगा।इसके बाद कार्यों निपटारा हो सके! इसके जनता दरबार की ब्यवस्था की जायेगी।
प्रदेश वाड संध के उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने पुष्प गुक्की देकर अभिवादन करते हुए कहा कि समाज में बदलाव की आवश्यकता है हम चाहते हैं आप लोग समाज को बदलने में अहम भूमिका निभायेगे।