बिहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई में इंडिया गठबंधन से राजद की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी जनसभा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

जमुई  /तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं बिहारवासियों से पूछना चाहता हूँ- नरेंद्र मोदी जी और NDA सरकार ने बिहार से इतने प्रचंड बहुमत और जीत के बावजूद बिहार को क्या दिया ? 2019 में 40 में से 39 सीटें देने के बाद भी बिहार को कुछ नहीं मिला ।

IMG 20240406 WA0026 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई में इंडिया गठबंधन से राजद की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी जनसभामोदी सरकार ने बिहार को बस बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और पलायन दिया है। जमुई में 10 वर्षों से NDA के सांसद है, दिल्ली और बिहार में कथित डबल इंजन सरकार है। NDA के लोग बताइए कि:-

1. 10 वर्षों में जमुई में कितने कारखाने लगवाए?
2. 10 वर्षों में जमुई में केंद्र से कितना निवेश आया?
3. 10 वर्षों में जमुई में कौन सा बड़ा प्रॉजेक्ट दिया?
4. 10 वर्षों में केंद्र ने जमुई के कितने युवाओं को नौकरी दी?
5. 10 वर्षों में दो बार (2014, 2019) लोकसभा चुनाव प्रचार के अलावा PM जमुई में कभी भी विकास कार्यों के लिए क्यों नहीं आए?

IMG 20240406 WA0025 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई में इंडिया गठबंधन से राजद की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती अर्चना रविदास के पक्ष में चुनावी जनसभा.                     जमुई के NDA प्रत्याशी तो मेहमान है। आप भी जानते है मेहमान कितने दिन टिकते है? NDA वालों ने जमुई लोकसभा क्षेत्र को प्रयोगशाला बना दिया है।

अर्चना रविदास जी जमुई की ही बेटी है, जमुई लोकसभा क्षेत्र की ही बहू है, जमुई की बहन है, जमुई की ही मातृशक्ति है। ये हर सुख-दुख में आपके साथ रहेगी। दूसरे तो मेहमान है, वो तो मात्र 20 दिन के लिए यहाँ आए है, 5 दिन हो हो गए है, 15 दिन बाद चले जायेंगे लेकिन अर्चना रविदास जी आपके साथ यहीं रहेंगी। हमने जमुई को पहली बार स्थानीय उम्मीदवार दिया है। पहली बार आधी आबादी यानि महिला को यहाँ उम्मीदवार बनाया है।