बिहार

उपप्रमुख पद पर ध्रुवनारायण महतो को मिली विजयश्री

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड में तीन महीने से रिक्त पड़े प्रखंड उपप्रमुख पद पर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिले से पहुंचे अपर समाहर्ता शैलेष कुमार व एसडीओ वीरेंद्र कुमार की देखरेख में कराया गया।

IMG 20240301 WA0023 उपप्रमुख पद पर ध्रुवनारायण महतो को मिली विजयश्रीपंचायत समिति सदस्यों द्वारा डाले गए वोट की गिनती के बाद ध्रुवनारायण महतो को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने दो मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनाव में विनीता देवी को जहां नौ मत प्राप्त हुए, वहीं विजय रहे ध्रुवनारायण महतो को 11 मत मिले, जबकि एक मत को बोगस करार दिया गया। इस प्रकार दो मतों के अंतर से ध्रुवनारायण महतो को निर्वाचित घोषित किया गया। विदित हो कि निवर्तमान उपप्रमुख विनीता देवी ने प्रखंड प्रमुख व प्रखंड प्रशासन पर वित्तीय अनियमितता व योजनाओं के चयन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिस कारण उपप्रमुख का पद रिक्त था।
IMG 20240301 WA0018 उपप्रमुख पद पर ध्रुवनारायण महतो को मिली विजयश्रीजानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। लोगों ने विजयी रहे श्री महतो को बधाई दी है।