क्राइमबिहार

भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में मृत नौ लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।