राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में समाज सेवा-यात्रा शुरू करने वाले नंदकिशोर यादव का राजनीतिक सफरनामा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद प्रारंभ हुआ था।वह लगातार 7 बार पटना साहिब क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीत चुके हैं।उन्होंने बिहार सरकार में लंबे समय तक पथ निर्माण मंत्री का विभाग संभाला है।वहीं नंदकिशोर यादव स्वास्थ्य मंत्री, पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं।इसके अलावा वह सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं साथ ही उन्होंने बिहार में अन्य पदों पर अपना योगदान दिया है।

पटना नगर निगम का पार्षद चुने जाने से शुरू हुई उनकी राजनीतिक यात्रा आज इस मुकाम तक पहुंची है न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि इसके अनुषांगिक संगठनों के विभिन्न पदों का सफल निर्वहन करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तक पहुंचना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता का प्रमाण है।वह लगातार 7 बार अपने गृह क्षेत्र पूर्वी पटना (बाद में पटना साहिब) विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हो चुके हैं।