बिहार

सौ वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता सुवालाल राय नहीं रहे

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के एकहरी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुवालाल राय का निधन रविवार को हो गया। वे 100 वर्ष के थे। मुखाग्नि उनके पुत्र राम उदगार ने दी। लोगों ने उनके निधन पर संवेदना प्रकट की है। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। उनके एक पौत्र शिक्षक व एक जीविका में कार्य करते हैं।
संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, भोगेंद्र यादव, डॉ. रामबालक राय, विजय राय, राम उदगार राय, राम कुमार राय, पिंटू राज, गुड्डू राय, राधे, राजू,राजेश, राजा आदि शामिल हैं। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।