बड़ी खबरेबिहार

अश्विनी चौबे और सम्राट चौधरी का बयान भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा का दर्पण है: एजाज अहमद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने अपने वक्तव्य में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा चाल, चरित्र चेहरा की बात किया करती थी वह अपनी हरकतों से पूरी तरह से लोगों के बीच बेनकाब हो गयी है।भाजपा के नेता जिस तरह से बयानबाजी करके अपने चरित्र को उजागर किया है उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा की चाल और चेहरा दोनों जनता के बीच स्वीकार नहीं है। इसी कारण से बौखलाहट और बेचैनी में भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी की होड़ लगी हुई है ,और किसी भी तरह से स्वयं को खबरों में बनाए रखने के लिए ऐसी ओछी और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो किसी भी तरह से आम लोगों के बीच स्वीकार्यता प्रदान नहीं करती है।

IMG 20230424 WA0015 अश्विनी चौबे और सम्राट चौधरी का बयान भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा का दर्पण है: एजाज अहमदहद तो यह है कि बड़े पदों पर विराजमान नेताओं का इस तरह से ओछेपन का विचार प्रकट करने वाले नेता केंद्र की सरकार में और बिहार में भाजपा के अध्यक्ष पद पर कैसे बने हुए हैं? क्या भाजपा के शीर्ष नेता इसी तरह के बयानवीरों को प्रोत्साहित करके राजनीति को अपने हिसाब से प्रभावित करना चाहती है।

IMG 20230424 WA0016 अश्विनी चौबे और सम्राट चौधरी का बयान भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरा का दर्पण है: एजाज अहमदएजाज ने आगे कहा कि बिहार से जो संदेश विपक्षी एका का निकला है, उस संदेश से भाजपा के बड़े से लेकर छोटे नेताओं तक घबराहट और बेचैनी में है ।और इस तरह का बयान उसी घबराहट मे दिया जा रहा है, क्योंकि आम जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है कि देश में अब नफरत की राजनीति नहीं बल्कि रोजगार और नौकरी की राजनीति चलेगी। और महंगाई ,भ्रष्टाचार और बदले की भावना की राजनीति तथा हम दो हमारे दो की नीति करने वालों को देश की जनता दरकिनार करने के लिए तैयार बैठी हुई है। और जब से माननीय नीतीश कुमार जी और तेजस्वी प्रसाद यादव जी विपक्षी दलों की एका का संकल्प को मजबूत बनाने के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं, उसके बाद से ही भाजपा के नेता गाली गलौज की भाषा पर उतर गए हैं ऐसी भाषा को देश और बिहार की जनता सही समय पर जवाब देगी।