Uncategorizedबिहार

विधानसभा पूर्व अध्यक्ष एवं मिथिलांचल के अभिनव गांधी स्वर्गीय देवनारायण बाबू पुण्यतिथि

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी जिला के लदनियां #प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत #बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मिथिलांचल के अभिनव गांधी स्वर्गीय देवनारायण बाबू का पुण्यतिथि उनके जन्म स्थान दोनवारी पथलगाढ़ा एवम देवनारायण भूवनेशवरी इंटर 2 महाविद्यालय में मनाया गया।

IMG 20230305 WA0015 विधानसभा पूर्व अध्यक्ष एवं मिथिलांचल के अभिनव गांधी स्वर्गीय देवनारायण बाबू पुण्यतिथिआयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. देवनारायण बाबू अपने जीवन काल में कई बार चुनाव लड़ें,हारे -जीते। बिहार सरकार के दर्जन भर विभाग के मंत्री बने। इसी कड़ी में वे वर्ष 1995 से 2000 में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने नेतॄत्व काल में भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र में स्कूल का जाल बिछाया। उच्च शिक्षा के लिए इंटर, एवं डीग्री महाविद्यालय खोलने के लिए प्रेरित किया और स्वयं भी दो कॉलेज बनबाये।

IMG 20230305 WA0017 विधानसभा पूर्व अध्यक्ष एवं मिथिलांचल के अभिनव गांधी स्वर्गीय देवनारायण बाबू पुण्यतिथि      स्व. यादव के जन्म स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम अशीष पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, कुमरखत पूर्वी पंचायत के मुखिया नवीन कुमार यादव,जगदीश यादव, गोपाल कृष्ण यादव, बिरेंद्र कुमार यादव (नाती), सुरेन्द्र यादव,बिन्देश्वर भंडारी,हरी लाल यादव , बिनोद कुमार यादव ,ओम यादव,मंतोस कुमार यादव,सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं देव नारायण भुवनेश्वरी महाविद्यालय के सभा भवन में अवकाश प्राप्त अवर सचिव गया प्रसाद यादव, वेदानंद यादव,देव कुमल यादव, राम कुमार सिंह,  सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।