क्राइमबड़ी खबरेबिहार

कुख्यात अपराधी सोनू मुखिया गिरफ्तार, जेल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/ लदनियां थाना ने पुलिस अधीक्षक मधुबनी के आदेश पर जयनगर के डीएसपी विप्लव कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने अपराध जगत का चर्चित अपराधी जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव निवासी सोनू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एस आई सचिन कुमार, विपिन कुमार सिंह, एएसआई सच्चिदानन्द सिंह ने वैज्ञानिक अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर योगिया चौक से शनिवार की शाम की। पुलिस को कई मामले में इसकी तलाश थी। उसकी निशानदेही पर सिधपकला से भटचौड़ा जानेवाली सड़क के पश्चिम आम बगीचे से पुलिस ने एक बैग प्राप्त की गई। प्राप्त बैग पिपराही निवासी पीएनबी पीसी संचालक प्रमोद कुमार चौधरी से झलोन स्थित एनएच सड़क पर झपट ली गई थी। गिरफ्तार सोनू मुखिया लदनियां कांड संख्या 378/22, 14/23 व अरेड़ थाना कांड संख्या 88/22 भा.द.वि. 394 का आरोपित है। पुलिस को इसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य कई सुराग भी मिले हैं।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी सोनू मुखिया ने कई मामलों में संलिप्त अन्य अपराधियों की संलिप्तता बताई है। जिसमें सेलरा गांव के शिवकुमार सिंह, कोरियाही के गोपाल सिंह, आकाश मुखिया, नेपाल के कुख्यात अपराधी देव मुखिया शामिल हैं। गिरफ्तार सोनू मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।