बिहार

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति पर जो घृणाप्रद बयान दिया है वो भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है : तेजस्वी यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति और बिहार की बेटी को लेकर जो विवादास्पद और घृणाप्रद बयान दिया है वो भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है। ऐसी सोच ना हमारे संस्कारों में है और ना बिहार की संस्कृति व संस्कारों में।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करूँगा कि उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सदबुद्धि आए। मैं समस्त कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों से भी आग्रह करता हूँ वो “बेटी वंदना” के साथ अपने हर कार्य का प्रारम्भ करें।

बीजेपी ने बिहार में एक भी महिला को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाकर महिला विरोधी होने का परिचय दिया है। हमने पहले भी कहा था महिला आरक्षण बिल इनका ढकोसला था।

बिहार की पहचान “भाजपा” नहीं है, बिहार ओछे बयान देने वालों की धरती नहीं है। बिहार माता सीता की जन्मस्थली है। बिहार बेटियों का, माताओं का, महिलाओं का सम्मान करने वाली पावन धरा है। हमारे संस्कार, हमारे आचरण, व्यवहार में मातृशक्ति का सर्वोच्च महत्व हैं और हमारे कार्य में इसकी झलक मिलती हैं। इसी कड़ी में “बेटी वंदना” हमारे बिहार की समृद्ध संस्कृति का आचरण करने की प्रेरणा देगी तथा मतिभ्रष्ट एवं पथभ्रष्ट भाजपा नेताओं को सही पथ पर आने के लिए प्रेरित करेगी।