बिहारसंस्कृति

विधायक मीणा कामत ने मकरसंक्रांति पर भोज खिला कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/ मकरसंक्रांति की शुभकामना के साथ बाबूवरही विधानसभा की विधायक मीणा कामत ने शनिवार को अपने मोतनाजे स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को मिथिला की परम्परानुसार चिउड़ा-दही का भोज दिया। विधायक ने आमंत्रितों को अपने हाथों खाना परोसा। सबों को नववर्ष व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

IMG 20230114 WA0222 विधायक मीणा कामत ने मकरसंक्रांति पर भोज खिला कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएंकार्यकर्ताओं के प्रति शुभकामना प्रकट करते हुए विधायक ने कहा कि उत्तरायण का सूर्य सबके स्वप्नों को नयी ऊष्मा प्रदान करे, यश व कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो, परिजनों के साथ आरोग्य सुख को प्राप्त हों, दीर्घायु हों। यह उनकी हृदयजनित मंगलकामना है।

IMG 20230114 WA0218 विधायक मीणा कामत ने मकरसंक्रांति पर भोज खिला कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएंभोज में कार्यकर्ताओं की खासी संख्या देखी गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक के व्यवहार की बड़ाई की। कहा कि विधायक की कार्यशैली अन्य से कुछ हटकर बोलती है, जो आम लोगों के हित में है।