स्वास्थ्य

नहीं रहे 27 वर्षों तक मुखिया रहे राजद नेता रामदयाल यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड की लक्ष्मीनियां पंचायत के बेंगा गांव निवासी पूर्व मुखिया राजद नेता रामदयाल यादव का निधन रविवार की रात में हो गया। वे 66 वर्ष के थे। अपने छोटे भाई घुरन यादव के निधन का सदमा नहीं सह पाने के कारण वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे 1978 से 2005 तक लगातार मुखिया थे। राजनीतिक धुरंधर के रूप में इनकी अच्छी पहचान थी। वे जेपी आंदोलन से उपजे निर्भीक समाजसेवी थे। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र जगदीश यादव ने दी।
IMG 20230109 WA0063 नहीं रहे 27 वर्षों तक मुखिया रहे राजद नेता रामदयाल यादवउनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव,  पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, , विष्णुदेव भंडारी, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, राजेन्द्र यादव, मुखिया अरुण कुमार यादव, नवीन कुमार यादव, आनंद कुमार, रामदेव महतो, रामकुमार यादव, राधेप्रसाद सिंह, रामदेव यादव, रामचन्द्र ठाकुर, अमर बहादुर कामत, सरोज यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, हरिनारायण यादव, रामावतार यादव, बुद्धेश्वर यादव, रामकुमार मंडल, रामाशीष यादव, प्रह्लाद राय, विजय राम, प्रमोद यादव,सरोज यादव, राम दुलार यादव(संपादक),मनोज यादव, किशोरी कामत, नागे यादव, राजदेव यादव, डॉ बद्री यादव ,भोला यादव ( पैक्स),शंकर यादव, चन्दू साह, हरिनारायण यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।

लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।