बिहार

अवकाशप्राप्त प्राध्यापक के निधन पर मनी शोकसभा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

इंटर कॉलेज खाजेडीह के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक रामचन्द सिंह (63) का असामयिक निधन उनके खाजेडीह स्थित आवास पर हो गया। निधनोपरान्त मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में एक शोकसभा हुई। मौके पर उपस्थिति कर्मियों ने दो मिनट मौन धारण किया। तत्पश्चात उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कर्मियों ने उनके गुणों का बखान किया। कहा कि वे मृदुभाषी व सहज प्रकृति वाले विद्वान प्राध्यापक थे। श्रद्धासुमन अर्पित करनेवालों में प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, प्रो. रामप्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य भागवत ठाकुर, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. विजय प्रकाश, प्रो. शिवकुमार सुमन, प्रो. दिलीप कुमार सिंह, प्रो. शत्रुघ्न प्रसाद, प्रो. रविनाथ झा, अमरेश सिंह, अरुण कुमार आदि शामिल हैं। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।