बिहारसंस्कृति

गोवर्धन पूजाकर किसान भगवान कृष्ण के धर्मपरायण स्वरूप को यादगार बनाते हैं : देवेन्द्र प्रसाद यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 अमरनाथ यादव की रिपोर्ट 

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के मिर्जापुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व सांसद व राजद नेता देवेन्द्र प्रसाद यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया। उन्होंने राजस्थान के बदनसीब व अयोध्या के बजरंगी का हाथ मिलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण के विद्रोही स्वरूप की पूजा की जाती है। धर्म परायण स्वरूप की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि बाहर से ऑनलाइन पहलवानों को मंगाने की जगह आज ग्रामीण ऑफलाइन कुश्ती को बढ़ावा देने की जरूरत है। में बजरंगी दास विजयी रहे। नेपाल के गुणा थापा ने राजस्थान के मस्ताना को हराया। राजस्थान के सुच्चा ने हिमाचल के रंगा को हराया। हिमाचल के बिरला ने महुलिया लदनियां के परमेश्वर को हराया। लौकही के बिरजू ने  हिमाचल के जल्लाद को हराया। बजरंगी ने सुच्चा को हराया। राजस्थान के फकीर ने हिमाचल के बिरला व भूकंप को हराया। दिल्ली की महिला पहलवान खुशी ने गोरखपुर की रोशनी को हराया।

IMG 20221028 WA0101 गोवर्धन पूजाकर किसान भगवान कृष्ण के धर्मपरायण स्वरूप को यादगार बनाते हैं : देवेन्द्र प्रसाद यादवप्रतियोगिता में शामिल नेपाल व अयोध्या के पहलवानों ने लोगों का मन मोहा। कुश्ती देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

IMG 20221028 WA0094 गोवर्धन पूजाकर किसान भगवान कृष्ण के धर्मपरायण स्वरूप को यादगार बनाते हैं : देवेन्द्र प्रसाद यादवमौके पर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष रामदेव यादव, रामखेलावन यादव, रामचंद्र यादव, रामचंद्र ठाकुर, कमेटी सह पैक्स अध्य्क्ष रामदेव यादव, रामसागर साह, हरिनारायण सहनी, विष्णुदेव भंडारी, अशोक यादव, रामभरोस यादव, भोगेन्द्र यादव, सुनील यादव, अजय साह, दिलीप यादव, नवल किशोर यादव, अरुण यादव, महावीर पांडेय, मनोज यादव, उदय कुमार, दीपक यादव, प्रशांत, अजीत महतो, मोहम्मद मोजाहिर समेत हजारों लोग मौजूद थे।